Happy Christmas बोलकर क्यों नहीं किया जाता विश? जानें इसके पीछे की वजह…

KNEWS DESK- हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है और हम सब एक- दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर विश करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हम मैरी क्रिसमस ही क्यों बोलते हैं हैप्पी क्रिसमस बोलकर विश क्यों नहीं करते।

मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है। इसका अर्थ हैप्पी की तरह खुशी ही होता है। ये शब्द 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। उस समय लोग अंग्रेजी बोलना सीख ही रहे थे और तभी साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द का सबसे पहले यूस किया था। उन्होंने अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ में मैरी शब्द का बहुत इस्तेमाल किया था। इसके बाद से ही क्रिसमस की बधाई देते वक्त लोग मैरी क्रिसमस बोलने लगे और आज भी लोग मैरी क्रिसमस बोलकर ही एक- दूसरे को विश करते हैं।

अगर आप किसी को Happy Christmas बोलते हैं तो कुछ गलत नहीं करेंगे। पहले लोग आपस में एक दूसरे को विश करने के लिए Happy Christmas ही बोला करते थे. लेकिन इंग्लिश साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने जब अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ में बार-बार Merry शब्द का इस्‍तेमाल किया, तब से लोग क्रिसमस विश करने के लिए Happy की जगह Merry शब्‍द बोलने लगे इसलिए Merry शब्‍द को प्रचलित करने का श्रेय इंग्लिश साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस को दिया जाता है लेकिन इंग्लैंड में आज भी तमाम लोग Happy Christmas बोलकर ही क्रिसमस की बधाई देते हैं।

कहा जाता है कि Merry शब्‍द काफी पुराना है और 16वीं शताब्दी से डिक्‍शनरी में इसका इस्‍तेमाल हो रहा है। इस शब्‍द का अर्थ होता है आनंदित। देखा जाए तो ये शब्‍द हैप्‍पी का पर्याय ही है लेकिन जीसस की मां के नाम से कनेक्‍ट करके लोग  Merry शब्द में भावनाओं के साथ साथ आनंद और प्रेम का भाव भी ढूंढते हैं। इसलिए यीशू के जन्‍मदिन पर उनकी मां को याद करके यीशू के प्रति प्रेम प्रकट करते हैं और भगवान के रूप में यीशू को जन्‍म देने के लिए उनकी मां को धन्‍यवाद अदा करते हैं।

ये भी पढ़ें-     संडे को शाहरुख खान की डंकी का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, जानें फिल्म का कलेक्शन

About Post Author