तुर्किए में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, चालक दल के पांच सदस्यों की मौत

KNEWS DESK– तुर्किए वायु सेना का एक AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम पश्चिमी तुर्किए में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई। तुर्किए के रक्षा मंत्रालय ने घटना की जानकारी दी है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने एस्कीशेहिर स्थित वायु सेना के 1st मेन जेट बेस कमांड से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के मलबे तक पहुंच बना ली गई और मौके पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि वायु सेना से संबंधित AS-532 प्रकार का हेलीकॉप्टर एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग के उद्देश्य से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में चालक दल के पांच सदस्य शहीद हो गए।

यह घटना तुर्किए के सशस्त्र बलों के लिए पिछले दो हफ्तों में दूसरा बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा है। लगातार सामने आए इन हादसों के बाद सैन्य हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा और दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *