मणिपुर: इंफाल पश्चिम पोलिंग बूथ पर हुई हिंसा, मतदान केंद्र पर चली गोलियां, ईवीएम को पहुंचाया नुकसान

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा| देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान लगातार जारी है| वहीं मणिपुर के इंफाल पश्चिम में इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई| हथियारबंद बदमाशों ने बूथ के अंदर घुसने की कोशिश की और ईवीएम को भी तोड़ा|

मतदान के दौरान मणिपुर के इंफाल पश्चिम में इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग का मामला सामने आया है| हथियारबंद बदमाशों ने बूथ के अंदर घुसने का प्रयास किया| साथ ही ईवीएम में तोड़-फोड़ की| रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश कथित तौर पर सिर्फ एक पार्टी के पोलिंग एजेंटों को ही बूथ के अंदर रहने का दवाब बना रहे थे और बाकियों को बाहर जाने के लिए कह रहे थे|

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मणिपुर में कुछ दूसरी जगहों पर भी हिंसा की खबरें मिली हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के पांच बूथों पर मतदान रोक दिया गया है| यहां पर लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद 2 पूर्वी इंफाल में और 3 इंफाल पश्चिम के मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.