Knews Desk- कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महज 15 दिन की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में सास और बहू की भी दर्दनाक मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पनकी थाना क्षेत्र में मकान की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से तीनों लोगों को बाहर निकालकर डॉक्टरों के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 15 दिन की मासूम बच्ची के साथ उसकी दादी और मां शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।