‘भगवान राम BJP को माफ नहीं करेंगे, चोरी की सच्चाई बाहर आएगी…’ अखिलेश यादव बोले- “सितंबर में ही चुनाव करा लें”

KNEWS DESK – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रभाव डाल रही है, बल्कि भ्रष्टाचार और वसूली जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवालों के घेरे में है।

‘थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर’ – अखिलेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में थाने और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और कई जगहों पर “वसूली” का माहौल बन गया है।

राम मंदिर और चढ़ावे पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और चढ़ावे से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गुप्त दान और चढ़ावे का पूरा हिसाब सामने नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।”

बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स में कमियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परियोजनाओं में पारदर्शिता की कमी है और विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह इन मुद्दों को उठाता रहे।

‘जनता ने बदलाव का मन बना लिया है’

सपा प्रमुख ने दावा किया कि अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग को उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिला, जिसके चलते असंतोष बढ़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि सिख समाज सहित अन्य समुदायों के अधिकारों और प्रतिनिधित्व को लेकर भी उनकी पार्टी काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *