लोकसभा चुनाव 2024: दूसरा चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, कर्नाटक में सुबह 9 बजे तक 9.21 फीसदी हुआ मतदान 

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज यानि 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो चुका है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा | इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है| जिन 13 राज्यों में मतदान चल रहा है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर सम्मिलित हैं |आपको बता दें कि दूसरे चरण में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं| इनमें 8.08 करोड़ पुरुष,  7.8 करोड़ महिलाएं और 5,929 थंर्ड जेंडर मतदाता हैं|

कर्नाटक 14 सीटों पर मतदान

वहीं आपको बता दें कि कर्नाटक 14 सीटें जिनमें उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरू मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार सम्मिलित हैं |

कुल 247 उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि कर्नाटक की  14 सीटों पर कुल 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, तेजस्वी सूर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे नाम शामिल हैं।

सुबह 9 बजे तक कर्नाटक में 9.21 फीसदी हुआ मतदान 

दूसरे फेज की वोटिंग में 9 बजें तक हुए मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं जिसमें केरल 9.21 प्रतिशत मतदान हुआ है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.