लोकसभा चुनाव 2024: क्रिकेटर अनिल कुंबले और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में किया मतदान

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज यानि 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो चुका है जो कि शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगा | वहीं आपको बता दें कि कर्नाटक 14 सीटें जिनमें उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरू मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार में सुबह से मतदान चल रहा है |

कुल 247 उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि कर्नाटक की  14 सीटों पर कुल 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, तेजस्वी सूर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे नाम शामिल हैं।

क्रिकेटर अनिल कुंबले ने किया मतदान 

कर्नाटक में सुबह से जारी मतदान के बीच क्रिकेटर अनिल कुंबले ने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर बेंगलुरु में मतदान किया|

क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने किया मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह से जारी है| पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। जहां पोलिंग बूथ पर आम जनता की तरह लाइन में खड़े अपनी बारी का इन्तेजार करते नजर आये |

राहुल द्रविड़ ने जीता दिल, वोट डालने के लिए लाइन में लगे, फिर की ये अपील13 राज्यों में मतदान चल रहा मतदान 

इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है| जिन 13 राज्यों में मतदान चल रहा है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर सम्मिलित हैं |आपको बता दें कि दूसरे चरण में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं| इनमें 8.08 करोड़ पुरुष,  7.8 करोड़ महिलाएं और 5,929 थंर्ड जेंडर मतदाता हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.