लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर में 11 बजे तक 26.61% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा| बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है| दूसरे चरण की वोटिंग में 11 बजे तक हुए मतदान के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं| चलिए आपको जम्मू कश्मीर की एकमात्र रियासी लोकसभा सीट पर 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत बताते हैं|

जम्मू कश्मीर में 11 बजे तक 26.61 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है| यहां 59008 पुरुष, 53129 महिला व 2 किन्नर मतदाता हैं| जम्मू कश्मीर में बीजेपी प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला के बीच मुकाबला जारी है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.