लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 28.15% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ पर मतदान जारी है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी| मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार मैदान पर हैं| वहीं उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1,11,62,460 मतदाता करेंगे| मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 11 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 11 बजे तक 28.15% हुआ मतदान 

मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 11 बजे तक 28.15% मतदान हुआ है| संबंधित सीटों पर पुरुष 58,32333, महिला 53,29972, थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 155 है। इन सीटों पर 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए है। एक हजार 136 मतदान केंद्र महिला मतदानकर्मी संचालित करेंगी।

11 बजे तक हुई वोटिंग

दमोह – 26.84%

होशंगाबाद -32.40%

खजुराहो – 28.14%

रीवा – 24.46%

सतना – 30.32%

टीकमगढ़ – 26.96%

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 26.84% वोटिंग

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.