₹20 में देख सकेंगे केजरीवाल का ‘शीशमहल’, आम जनता के लिए खुला पूर्व सरकारी आवास

KNEWS DESK- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों को इस आलीशान आवास का अंदर से दौरा कराया गया। अब आम लोग भी टिकट लेकर इसे देख सकेंगे।

sheeshmahal-extention1

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आवास में घूमने के लिए टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। टिकट बुकिंग की व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी।

sheeshmahal-extention4

लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि शुक्रवार से आवास को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। भाजपा ने इस आवास के निर्माण और नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कई सरकारी मकानों को तोड़कर एक व्यक्ति के लिए आलीशान आवास तैयार कराया गया।

sheeshmahal-extention3

6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह बंगला वर्ष 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री आवास रहा था। भाजपा का आरोप है कि इसके नवीनीकरण और साज-सज्जा पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए और इस दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। कैग की रिपोर्ट में भी आवास के निर्माण और खर्च को लेकर सवाल उठाए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह आवास कुछ दिनों तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद इसे गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी कंपनी को देने पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *