हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

KNEWS DESK- हिमाचल प्रदेश की राजनीति का पारा हाई है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनकी तरफ से बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा वर्तमान समय में इस सरकार में बने रहना सही नहीं है।

आज यानी 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट पद से इस्तीफे का ऐलान किया। साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी समय से कई विधायक सीएम का कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमने सरकार का साथ दिया लेकिन सरकार की कार्यप्रणाली से हम खुश नहीं हैं और मुझे प्रताड़ित किया गया जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

ये भी पढ़ें-   तापसी पन्नू उदयपुर में करने वाली हैं ग्रैंड वेडिंग! बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे

About Post Author