तापसी पन्नू उदयपुर में करने वाली हैं ग्रैंड वेडिंग! बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| ख़बरों के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही उदयपुर में अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ शादी करने वाली हैं, लेकिन शादी में बॉलीवुड के सितारे शामिल नहीं होंगे|

taapsee pannu and mathias boe to tie knot soon in udaipur - Taapsee Pannu  दुल्हन बनने के लिए हैं तैयार, विदेशी बॉयफ्रेंड संग उदयपुर में लेंगी फेरे |  बॉलीवुड News, Times Now Navbharat

तापसी पन्नू करने वाली हैं शादी!

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी की है| वहीं अब रकुल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| ख़बरें है कि तापसी अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ शादी करने वाली है| तापसी और मैथियास एक-दूसरे को 10 साल से ज्यादा वक़्त से डेट कर रहे हैं| वहीं अब कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है| तापसी और मैथियास उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं| तापसी और मैथियास दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे| तापसी और मैथियास सिख और ईसाई धर्मों से शादी के बंधन में बंधेंगे| लेकिन अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है|

शादी में बॉलीवुड सितारे नहीं होंगे शामिल 

तापसी और मैथियास की शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड शामिल होंगे| बॉलीवुड सितारे कपल की शादी में शिरकत नहीं करेंगे| तापसी और मैथियास एक-दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे हैं| एक बार एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया ताकि जब वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी तब उनकी मुलाकात बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए से हुई थी|

कौन हैं तापसी के बॉयफ्रेंड मैथियास बोए?

मैथियास बोए डेनमार्क के रहने वाले हैं| बतौर बैडमिंटन खिलाड़ी वो ओलम्पिक मेडलिस्ट और यूरोपियन चैंपियन हैं| मैथियास बोए ने साल 2020 में संन्यास ले लिया था| वहीं तापसी की बात करें तो तापसी ने साल 2013 में फिल्म चश्में बद्दूर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| एक्ट्रेस को आखिरी बार शाहरुख खान की डंकी में देखा गया था|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के चक्कर में युवक गया जेल

About Post Author