सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे, 208 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश किया

KNEWS DESK… सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने 208 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश किया। सीएम ने भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। सीएम की यह जनसभा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।

दरअसल आपको बता दें कि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार को पांच बजे मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजवासियों को विकास की 80 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने नौ साल बेमिसाल, भारत हुआ खुशहाल से केंद्र में भाजपा सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में नौ साल उपलब्धियों के भरे रहे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। कहा कि ये नए भारत की नई पहचान है। आज भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। सीएम ने कहा कि अमेरिका में पीएम के सम्मान से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

About Post Author