बागी हुए वैगनर ग्रुप ने किया दावा, जल्द ही रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति

KNEWS DESK…. रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के सबसे खास लोगों में शुमार होने वाले येवगेनी प्रिगोझिन ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेकने की धमकी दी है। जिसके जवाब में व्लादमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप को कुचलने की बात कही है। रूसी राष्ट्रपति के इस बयान पर प्रिगोझिन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा।

दरअसल आपको बता दें कि येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने दो रूसी शहरों पर नियंत्रण का दावा किया है। इसके साथ ही वैगनर समूह ने दावा किया कि उसके सैमिकों ने तीन रूसी हेलीकाॅप्टरों को मार गिराया है। वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्र के नाम एक सम्बोधन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस को धोखा दिया है और सेना को चुनौती दी है। सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। पुतिन ने आगे कहा कि प्रिगोझिन ने रूस के साथ “विश्वासघात” किया है। ये हमारे लोगों की पीठ पर हमला जैसा है। उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने अपने एक सम्बोधन में कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। वे हमें हार और समर्पण की धकेल रहे रहें हैं। व्लादमीर पुतिन ने आगे कहा कि मैं संविधान व लोगों की रक्षा के लिए सब कुछ करूंगा।  साथ ही पुतिन ने सेना के कमांडर्स को विद्रोहीयों को मारने का आदेश दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जब रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है, इसी बीच हमारे साथ विश्वासघात हुआ। पुतिन ने आगे कहा कि पश्चिम की पूरी सैन्य, आर्थिक और सूचना मशीनरी हमारे खिलाफ छेड़ी गई हैं।

About Post Author