अंजू ने पाकिस्‍तान से संदेश जारी कर कहा-“मैं भी इंसान हूं मेरे लिए थोड़ा सोचें पॉजिटिव”

KNEWS DESK- भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां से अपने देश को संदेश दिया है। अंजू ने यह संदेश वीडियो के जरिए भेजा है। जिसमे अंजू ने भारत आने की बात कही है। अंजू के साथ इस वीडियो में नसरुल्‍ला भी नजर आ रहा है। अंजू अपने पाकिस्‍तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्‍ला से मिलने जुलाई में खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां गई थीं। अंजू का वीजा जो 20 अगस्‍त को खत्‍म होना था अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अंजू की मानें तो भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है।

आपको बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म अपना लिया है और नसरुल्लाह से शादी कर ली है। उसका इस्लामिक नाम फातिमा बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जहां नसरुल्लाह अंजू को अपनी पत्नी बता रहे हैं। अंजू ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें पति कहकर संबोधित नहीं किया है। हाल ही में नसरुल्लाह ने खुद अंजू के वीजा की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने उनका वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। तो वही अंजू अपने पति नसरुल्लाह के साथ मौजूद उसने  कहा है कि ‘सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है ,जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।’ उसने आगे कहा, ‘मैं इंडिया भी वापस जाऊंगी। अकेले भी जाऊंगी और साथ में भी जाऊंगी।’अंजू का कहना है कि उसे लेकर मीडिया में काफी अफवाहें हैं। उसकी एक फोटो दिखाकर कहा जा रहा है कि इसने अपने देश से गद्दारी की है। बच्‍चों के साथ गलत किया है। लेकिन ऐसा नहीं है और उसने कहा,’मैं भी इंसान हूं।’अंजू ने कहा है कि मेरे लिए थोड़ा सा पॉजिटिव सोचें और वह किसी की दुश्‍मन नहीं है।

यह भी पढ़ें… सीमा और अंजू की कहानी पर अब सनी देओल ने किया रिएक्ट, जानें पूरी जानकारी

किसी से नहीं है डरते -नसरुल्लाह

जानकारी के लिए बता दें कि नसरुल्लाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत सरकार से अंजू के बच्चों को पाकिस्तान भेजने की अपील करेंगे। उधर अंजू के भारतीय पति अरविंद ने साफ कर दिया है कि बच्चे उनके साथ भारत में ही रहेंगे। अरविंद ने अंजू के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।  इस FIR से नसरुल्लाह काफी नाराज हैं। उन्होंने भारतीय मीडिया से बातचीत में अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी से नहीं डरते साथ ही उन्होंने अंजू को सुरक्षा मुहैया कराने की शर्त पर भारत भेजने की बात कही है।

यह भी पढ़ें… पाकिस्तान गई अंजू के परिवार की बढ़ी मुश्किलें, गॉंव वालों ने पिता के लिए कह दिया कुछ ऐसा

About Post Author