केरल में ईसाइयों की सभा में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 20 जख्मी

KNEWS DESK- केरल में ईसाइयों की सभा में जोरदार ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस समय ये धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी। धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। एर्नाकुलम में सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और जानकारी हासिल करनी होगी। फिलहाल, एक की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत थोड़ा गंभीर है। कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मैं विवरण प्राप्त करने के बाद बाद में बात करूंगा.’

ये भी पढ़ें-   Mann Ki Baat: “15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा”, पीएम मोदी ने किया ऐलान

About Post Author