कंगना रनौत के समर्थन में JP नड्डा ने मंडी में की रैली, विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं पर कसा तंज

KNEWS DESK- हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के समर्थन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार यानि आज मंडी में रैली की| इस दौरान उन्होंने विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और डीएमके के मंत्री या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं|

जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप बताओ सोनिया गांधी बेल पर हैं या नहीं हैं, बोलो भइया, आप बताओ राहुल गांधी बेल पर हैं या नहीं हैं| आप बताओ ये संजय सिंह बेल पर हैं या नहीं हैं| आप बताओ पी. चिदंबरम बेल पर हैं या नहीं| आप बताओ कार्ति चिदंबरम बेल पर हैं या नहीं| आप बताओ लालू यादव बेल पर हैं या नहीं|  आप बताओ डीएमके नेता बेल पर हैं या नहीं हैं| वहीं आप बताओ टीएमसी मंत्री के नेता बेल पर हैं या नहीं हैं|

कंगना रनौत का BJP में शामिल होने के लिए स्वागत है लेकिन...', जेपी नड्डा ने एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात | JP Nadda on Kangana Ranaut joining BJP He said

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा- अरविंद केजरीवाल जेल में हैं या नहीं हैं| आप बताओ मनीष सिसोदिया जेल में हैं या नहीं हैं| आप बताओ सत्येंद्र जैन जेल में हैं या नहीं हैं| आजम खान जेल में हैं या नहीं हैं| हेमंत सोरेन, के. कविता जेल में हैं या नहीं हैं| वहीं टीएमसी नेता जेल में हैं या नहीं हैं| आप बताओ डीएमके मंत्री जेल में हैं या नहीं, ये सारे या तो बेल पर हैं या फिर जेल में हैं|

कंगना रनौत ने सैम पित्रोदा और राहुल गांधी पर कसा तंज

वहीं बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की स्किन रंग संबंधी टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और राहुल गांधी पर भी जमकर तंज कसा|  उन्होंने कहा कि ये सब विचार कहां से आ रहे हैं? वो (राहुल गांधी) पूरे दिन इटालियन लोगों के साथ घूमते हैं| वो इटालियन सोचते हैं, उनका दिमाग खराब हो गया है| उन्हें और ‘सैम अंकल’ (पित्रोदा) को हमें बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए| आपको बता दें कि एक जून को सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों के साथ मंडी में भी मतदान होगा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.