मध्यप्रदेश की 6 सीटों में 11 बजे तक 30.46 फीसदी हुआ मतदान, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने डाला वोट

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग जारी है| छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहहोल, और सीधी में वोटिंग हो रही है| मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा और मंडला हॉट सीट है| चुनाव में 88 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| मध्य प्रदेश में लोकसभा के पहले चरण में 11 बजे तक 30.46 फीसदी मतदान हो गया है| कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वोट डाला|

11 बजे तक 30.46 फीसदी हुआ मतदान

मध्य प्रदेश में लोकसभा के पहले चरण में 11 बजे तक 30.46 फीसदी मतदान हो गया है| कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वोट डाला और कहा कि न्याय की लड़ाई अगर लड़नी है तो कांग्रेस को वोट देकर जिताएं

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले चरण में मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाता भाईयों और बहनों से जो आज महंगाई से त्रस्त है, बेरोजगारी से त्रस्त है, बीजेपी के जिस प्रकार अन्याय और अत्याचार के खिलाफ है और इस देश को गरीबों के हित में, मजदूरों और किसानों के हित में, बेरोजगारों के हित में, महिलाओं के हित में अगर न्याय की लड़ाई अगर लड़ना है तो आप सभी मिलकर कांग्रेस के हाथ के पंजे के बटन दवाएं और कांग्रेस को जिताएं।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ 28.12% मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.