लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ 28.12% मतदान

KNEWS DESK-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में शुक्रवार यानि आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है| छत्तीसगढ़ में बस्तर एकमात्र लोकसभा सीट है, जिस पर पहले चरण में मतदान हो रहा है| लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया| राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने ये जानकारी दी|

अधिकारियों ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं| इनमें से कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और जगदलपुर के 72 मतदान केंद्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया| इन इलाकों में मतदाता अपराह्न तीन बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे| उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया|

अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के बस्तर और जगदलपुर के शेष 175 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा| आपको बता दें कि बस्तर क्षेत्र में कुल 14,72,207 मतदाता हैं, जिनमें से 7,71,679 महिला और 7,00,476 पुरुष मतदाता हैं| क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं|

यह भी पढ़ें…21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें हर अपडेट…

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.