लोकसभा चुनाव 2024: नागालैंड में 5 बजे तक 55.79% तो मणिपुर में 67.66% हुआ मतदान, जानें त्रिपुरा और मिजोरम का अपडेट

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला| आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं| वहीं लोकसभा चुनाव के 5 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं|

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 55.79 प्रतिशत मतदान हुआ| नागालैंड में कुल 13.25 लाख मतदाताओं ने मतदान किया|

मणिपुर में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 67.66% मतदान हुआ है|

त्रिपुरा में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 76.10% मतदान हुआ है| त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के इस चरण में कुल मिलाकर 14.61 लाख मतदाताओं ने मतदान किया|

वहीं मिजोरम में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 52.73% मतदान हुआ है|

यह भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024 : असम में 5 बजे तक हुआ मतदान, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.