50 दिनों के लिए रद्द हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, वैष्णो देवी यात्रियों को लगा बड़ा झटका

KNEWS DESK,वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है। नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/40) अगले 50 दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। उत्तर रेलवे के अनुसार, जम्मू तवी यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक सेवा में नहीं रहेगी।

कौन-कौन सी ट्रेन प्रभावित?

वंदे भारत एक्सप्रेस की दो जोड़ी सेवाओं में से केवल एक जोड़ी रद्द की गई है। यह ट्रेन वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख साधन है, जिसे उत्तर रेलवे संचालित और मेंटेन करता है।

वंदे भारत का शेड्यूल

यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलती है।

  • नई दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
  • कटरा पहुंचने का समय: दोपहर 2:05 बजे
  • कटरा से वापसी: दोपहर 2:55 बजे
  • नई दिल्ली पहुंचने का समय: रात 11:00 बजे

रास्ते में यह ट्रेन चार प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है:

  1. अंबाला छावनी
  2. लुधियाना जंक्शन
  3. पठानकोट छावनी
  4. जम्मू तवी

टिकट की कीमतें

  • एसी चेयर कार: ₹1665
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार: ₹3055

यात्रियों पर असर

यह ट्रेन वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए तेज और आरामदायक यात्रा का साधन थी। इसके रद्द होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यात्रा के विकल्प और अन्य ट्रेनें

वंदे भारत एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण यात्रियों को अन्य ट्रेनों और परिवहन विकल्पों का सहारा लेना होगा। इस बीच, जम्मू और कटरा के लिए अन्य 65 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जिससे यात्रा में अतिरिक्त बाधाएं आ सकती हैं। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी। इस ट्रेन की तेज़ रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं ने इसे यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

About Post Author