मौसम विभाग ने बताया इन दिनों मानसून के अनुसार होगी बारिश

KNEWS DESK… अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजाॅय के बाद देश में मानसून के बिगड़ने की संभावना बन गई थी। बताया जा रहा था कि अब मानसून सीजन आगे बढ़ सकता है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने ड़ी जानकारी साझा की है। IMD के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून प्रायद्वीपीय भारत से ओडिशा, बिहार, बंगाल, झारखंड व पूर्वी यूपी तक आ जाएगी। जिसके लिए देश में मौसम की स्थित अनुकूल बनी हुई है।

दरअसल आपको बता दें कि 23 से 25 जून तदक उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 25 जून से भारी बारिश होने आशंका जताई जा रही है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी 23 से 25 जून तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। 24-25 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश व विदर्भ क्षेत्र, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

IMD के मुताबिक दिल्ली- NCR में हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं बताया यह भी जा रहा कि 28-30 जून के बीच मानसून की बारिश हो सकती है। झारखंड और बिहार में आज कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो मानसून को आगे बढ़ा सकता है।

About Post Author