रात में कम सोने से कर सकते हैं ज़िन्दगी के साथ खिलवाड़, हो सकती है जानलेवा बीमारी

KNEWS DESK- आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी है कि लोगों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से लोगों को कम नींद आती है जो कि उनकी सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है  रिसर्च के मुताबिक, रात में कम सोने से हो सकती है खतरनाक बीमारी जिसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा 51 % तक बढ़ जाता है| यही नहीं इससे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर संबंधित कई बीमारियों के बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है|
अगर आप भी रात में कम सोते है तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि कम सोने वालों को आम लोगों के मुताबिक मौत का खतरा ज्यादा रहता है| एक रिसर्च में इस बात को कंफर्म किया गया है कि नींद सेहत के लिए उतना ही जरूरी है, जितना सही खानपान|
हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित तौर पर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए| नींद भी सबसे अहम हिस्सा है| कई शोध में बता चला है कि भले ही शरीर को फिट रखने के लिए कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन अगर आप गहरी और अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो सब बेकार है इसलिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए|
एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कम नींद लेने वालों लोगों को मौत से सावधान होने की बात कही है| शोध में बताया गया है कि जो लोग कम सोते है उनमें स्ट्रोक के खतरे बढ़ जाते है| यह हेल्थ की सबसे बड़ी समस्या में से एक है अच्छी नींद नहीं ले पाने वालों की क्वालिटी ऑफ लाइफ तो खराब होती है, समय से पहले जान जाने का जोखिम भी बढ़ सकता है|
एक अध्ययन में बताया गया है कि अमेरिका में ही एक तिहाई से ज्यादा लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं| ग्लोबल लेवल पर भी हालात कुछ ठीक नहीं है| इससे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर संबंधित कई बीमारियां भी बढ़ जाती हैं, जो सीधे तौर पर स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं| इस रिसर्च में पाया गया कि कम सोने से स्ट्रोक का खतरा 51% तक ज्यादा रहता है|
हमें स्ट्रेस लेवल को कम करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे हम सही और पर्याप्त नींद ले सके|

About Post Author