चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान 3, लक्ष्य तक पहुंचने में इतना समय बाकी

KNEWS DESK- चंद्रयान 3 जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हर कोई इसका पल- पल का अपडेट जानना चाहता है। चंद्रयान-3 का चंद्र पर उतरने में सिर्फ 20 दिन बचे हैं। एक अगस्त को, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के मार्ग पर प्रवेश किया था, उस समय इसकी गति 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। हालांकि, इसकी गति अब 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा पर आ गई है। आज यह चंद्रमा की कक्षा को पकड़ने का प्रयास करेगा।

Chandrayaan 3 update now you can also track live location of it आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में अब कहां है ट्रैकर की मदद ऐसे जान सकते हैं

चंद्रयान 3 ने तय की दो तिहाई दूरी

कहा जा रहा है कि चंद्रयान-3 ने करीब दो-तिहाई दूरी तय कर ली है यानी चंद्रयान-3 ने चंद्रमा का तकरीबन 66% सफर तय कर लिया है। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार अब ये स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की कक्षा में 5 अगस्त की शाम तकरीबन 7 बजे प्रवेश करने जा रहा है। वहीं 23 अगस्त को यह चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड कर जाएगा।

5 अगस्त को चंद्रयान-3 शाम 7 बजे चंद्रमा में करेगा प्रवेश

ट्रांसलूनर इंजेक्शन (TLI) को देखते हुए इसरो का कहना है कि स्पेसक्राफ्ट की स्थिति सामान्य है एवं यह चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश कर चुका है. बेंगलुरु हेडक्वार्टर नेशनल स्पेस एजेंसी ने बताया कि 5 अगस्त को लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (LOI) तकरीबन शाम 7 बजे होगा। जिसके बाद चंद्रयान-3 को उसकी अंतिम कक्षा में प्रवेश कराने के लिए 4 ओर्बिट से संचालित किया जाएगा। जो चंद्रमा की सतह से करीब 100 किमी की दूरी पर किया जाएगा। इसरो ने कहा कि यह काम तब किया जाएगा। जब चंद्रयान-3 चंद्रमा बिंदु (पेरिल्यून) पर होगा।

आप भी कर सकते हैं ट्रैक

इसरो के बेंगलुरु स्थिति ISTRAC निरंतर चंद्रयान की गति, स्वास्थ्य और दिशा की निगरानी कर रहा है। आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकर भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 वर्तमान में अंतरिक्ष में कहां है और उसके लक्ष्य प्राप्ति तक कितने दिन बाकी हैं।

About Post Author