पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी की मौत पर परिवार को मिलेगा 1 करोड़ की एक्स-ग्रेशिया राशि

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया राशि देने का ऐलान किया है।  पंजाब पुलिस प्रौद्यौगिकी प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल तौर पर संबोधन कर रहे थे। इस मीटिंग में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा भी मौजूद थे।

किसी भी तरह का लिहाज़ न बरतने के दिए निर्देश

मीटिंग के दौरान सभी रैंकों के 23000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने उनको गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, ग़ैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस को राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ बिना किसी पक्षपात से कार्यवाही करने के लिए भी कहा।पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए एक और अहम फ़ैसला लेते हुये इस वित्तीय साल से मुख्यमंत्री ने पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपए करने का ऐलान भी किया।

ईमानदारी से करे ड्यूटी

पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा।

पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख़्त

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख़्त है और बढ़िया कारगुज़ारी के बावजूद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। ज़िक्रयोग्य है कि जब से मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्म दिन पर बधाई देने की शुरुआत की है, तब से अब तक कुल 5650 पुलिस वालों को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी जा चुकी हैं।

आपको बता दें कि एक महत्वपूर्ण फ़ैसला लेते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया राशि देने का ऐलान किया है।

About Post Author