XUV700 और XUV400 कारों के इंजन बे में वायरिंग लूम आउटिंग की टेस्टिंग करेगी महिंद्रा, ये है वजह

KNEWS DESK-  भारतीय बाजार में सभी वाहन कंपनी अपनी-अपनी कारें मार्केट में बिक्री के लिए पेश करती रहती है| साथ ही अपनी पुरानी कारों में शोध भी करती हैं। महिंद्रा भारतीय बाज़ार में सबसे ज्यादा वाहन की बिक्री करने वाली कंपनी है। अभी महिंद्रा ने अपनी  XUV700 और XUV400 सहित XUV रेंज में 1.10 लाख से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने की घोषणा की है। आइये विस्तार में बताते हैं।

महिंद्रा ने XUV700 और XUV400 EV सहित XUV रेंज में 1.10 लाख से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने की आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। इसमें भारतीय बाजार के लिए XUV700 SUV की 1,08,306 यूनिट्स  और इसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV की 3,560 यूनिट्स शामिल हैं। साथ ही कंपनी के अनुसार यह चुनिंदा XUV700 और XUV400  कारों के इंजन बे में वायरिंग लूम आउटिंग की टेस्टिंग करेगी। रिकॉल 8 जून 2021 और 28 जून, 2023 के बीच बनी XUV700 यूनिट के साथ -साथ  16 फरवरी, 2023 से 5 जून, 2023 के बीच बनी XUV400  की है।

 ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी कंपनी

कंपनी कारों के रिकॉल को लेकर हर एक ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी। साथ ही कंपनी इसे जल्द से जल्द ठीक करके और अगर बाद में कोई भी इसमें सुधार होगा तो कंपनी इसे नि:शुल्क सुधार करके देगी।

नए कॉन्स्पेट  का अनावरण करेगी कंपनी

महिंद्रा इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में अपने फ्यूचरस्कोप इवेंट में दो नए कॉन्स्पेट  का अनावरण किया है,  जिसमें  Global Pik Up और Thar.e ईवी  शामिल हैं, दोनों 2026 से प्रोडक्सन रेडी हो जाएगी।

 Thar.e का डिजाइन

Thar.e को इसके मौजूदा आईसीई मॉडल की तुलना में एक भविष्यवादी डिजाइन मिला है। इस ईवी में गोलाकार कोनों के साथ चौकोर एलईडी हेडलैंप और एक ब्लैक सीधी नेक मिलती है। Thar.e का स्टील फ्रंट बम्पर EV को एक मजबूत लुक देता है। अभी थार.ई की पेश को लेकर कंपनी ने कुछ जानकारी नहीं दी है|उम्मीद है कि थार.ई को 2024 के अंत में या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

About Post Author