लद्दाख में बाइक राइड करते दिखे राहुल गांधी, पैंगोंग झील में अपने पिता को देंगे श्रद्धांजलि

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं और उनका ये दौरा  25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच आज सुबह राहुल गांधी बाइक चलाकार पैंगोंग लेक पहुंचे है। उनकी बाइक राइड की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। राहुल का अंदाज इसमें एकदम अलग दिख रहा है। यहां पैंगोंग झील पर राहुल अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पूर्व PM राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को हुआ था।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को अधिकतर सफेद टी- शर्ट पहने देखा जाता है लेकिन बाइक राइड के दौरान उन्होंने नीली जैकेट और स्पोर्ट्स ट्राउजर पहना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर हैलमेट भी लगाया था। राहुल गांधी एक इंटरव्यू में पहले बताया था कि उन्हें बाइक राइडिंग बहुत पसंद है लेकिन भारी सिक्योरिटी की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। एक दिन पहले राहुल गांधी कारगिल मेमोरियल गए थे। यहां उन्होंने स्थानीय युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने लेह में फुटबॉल मैच भी देखा है। राहुल गांधी अपने कॉलेज के दिनों में फुटबॉलर खिलाड़ी रहे हैं। राहुल यहां 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल चुनावों के लिए होने वाली कांग्रेस की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

“जिसका कोई इतिहास नहीं…वह दूसरों का इतिहास मिटाने में लगे “

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को दिल्ली में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर PM  संग्रहालय व पुस्तकालय कर दिया है। जिस पर  राहुल  ने कहा है कि नेहरू जी की पहचान उनके काम हैं। नाम नहीं, केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जिनके पास अपना इतिहास नहीं वह  दूसरों का इतिहास मिटाने पर तुले हैं। यह प्रयास आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व को छोटा नहीं कर सकता है।

About Post Author