Mahindra और Tata के सामने टिक पाएगी Tesla? ये है कंपनियों का फ्यूचर प्लान…

KNEWS DESK-  भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के बढ़ती मांग के चलते सभी कंपनियां अपनी ईवी मार्केट में बिक्री के लिए पेश कर रही है| भारतीय बाजार में महिंद्रा वाहन कंपनी को काफी पसंद किया जाता है मार्केट में महिंद्रा की कारें सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं| अब भारतीय बाजार में खरीद के लिए टेस्ला भी जल्द पेश की जाएगी। ऐसे में भारतीय बाज़ार में मौजूद महिंद्रा और टाटा जैसे कंपनियों के सस्ते वहनों के सामने टेस्ला टिक पायेगी। आइए कंपनियों के फ्यूचर प्लान के बारे में जान लेते हैं।

महिंद्रा का फ्यूचर प्लान- 

देश की पॉपुलर कंपनी महिंद्रा आने वाले समय में कई नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए तैयार है। महिंद्रा ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अपनी सबसे पॉपुलर ऑफरोडिंग SUV Mahindra Thar को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया था। साथ ही कंपनी अन्य कई इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है और अपने नये इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई ब्रांड आईडेंटिटी की भी घोषणा की है। महिंद्रा आने वाले टाइम पर इन ईवी कारों को पेश करेगी |

Tata का फ्यूचर प्लान- 

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स भी कई नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल प्लान कर रही है। इनमें से कुछ डेवलपमेंट फेज में हैं। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अब तक तीन इलेक्ट्रिक कारें पेश की हैं। इनमें Tata Tigor EV, Tata Tiago EV और Tata Nexon EV शामिल है। कंपनी अब आने वाले सालों में भारतीय बाजार में 5 नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने के लिए तैयार है। भारत में टाटा मोटर्स आने वाले टाइम पर इन टॉप-5 ईवी कारों को पेश करेगी |

 भारत में Tesla का प्लान- 

Tesla भारत में व्यापार करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। Elon Musk  इस योजनाओं पर चर्चा करने के लिए भारत सरकार से लगातार संपर्क साध रहे हैं। टेस्ला ने भारत में एक फैक्ट्री बनाने में रुचि व्यक्त की है, जो स्थानीय बाजार और निर्यात के लिए कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करेगी। साथ ही कुछ समय पहले एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद Tesla की राह थोड़ा आसान होती दिखी है।अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि Tesla भारत में कब तक व्यापार शुरू करेगी। तो कंपनी अपने model x और model y को पेश करेगी जोकि टाटा और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों से काफी महंगे होने वाले हैं।

कीमत होगी ज्यादा- Mahindra 

Tesla के भारत आने और नए प्रोडक्ट को घरेलू बाजार में पेश  करने से पहले Mahindra और Tata भी देश के अंदर टेस्ला को टक्कर देने वाले प्रोडक्ट पेश कर देंगी। ऐसे में उम्मीद है कि कीमत ज्यादा होने से लोग Tesla की कारें खरीदने से कतराएंगे।

About Post Author