Knews Desk– इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ather Energy ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने चौथे एनुअल कम्युनिटी डे के दौरान पेश किया। Konarc के साथ Ather ने नया EL प्लेटफॉर्म भी पेश किया है, जिसे खास तौर पर रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्कूटर में 161 किमी तक की IDC रेंज के साथ कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।Ather Konarc को फिलहाल S और Z सीरीज में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी S सीरीज के तीन मॉडल की कीमतों का ऐलान किया है। Konarc S 100 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹99,999 है। वहीं, S 125 की कीमत ₹1,21,999 और S 161 की कीमत ₹1,44,999 रखी गई है।कंपनी भविष्य में Konarc लाइनअप में 200 किमी रेंज वाला मॉडल भी जोड़ने की योजना बना रही है। इसके अलावा Konarc Z को 125 किमी और 161 किमी रेंज के विकल्पों में पेश किया जाएगा। Z सीरीज की कीमतों का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
Ather के मुताबिक, Konarc S 125 और S 161 की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं S 100 को 2027 की पहली तिमाही में बाजार में उतारा जाएगा। 200 किमी रेंज वाले S मॉडल को 2027 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना है। Konarc Z सीरीज को 2027 की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है।Konarc Ather के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को करीब 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर विकसित किया गया है। Konarc S 100 में 2.1kWh बैटरी दी गई है, जबकि S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh बैटरी मिलती है। S 100 में 4kW की पीक पावर और 16Nm टॉर्क मिलता है। S 125 और S 161 में 4.7kW की पीक पावर और 16Nm टॉर्क दिया गया है। तीनों मॉडल की टॉप स्पीड 70kmph है।
Konarc में रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाने वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। Park Assist की मदद से मोटर के जरिए स्कूटर को रिवर्स करना आसान होगा। वहीं AutoHold स्कूटर को रुकने के बाद अपनी जगह पर बनाए रखने में मदद करता है। Z वेरिएंट में AEBS यानी Advanced Electronic Braking System दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल के जरिए ब्रेकिंग को बेहतर बनाने, रुकने की दूरी कम करने और तेज ब्रेकिंग के दौरान पिछले पहिए के लॉक होने की संभावना घटाने में मदद करता है।Konarc Z में डैशबोर्ड पर Google Maps और WhatsApp का सपोर्ट मिलेगा। स्कूटर के रुके होने पर यूजर क्रिकेट स्कोर भी देख सकेगा। Ather Connect सब्सक्रिप्शन के जरिए चोरी और टो अलर्ट, राइड स्टैटिस्टिक्स, Find My Scooter, रिमोट चार्जिंग स्टेटस और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। टॉप वेरिएंट में Vehicle FallSafe दिया गया है, जबकि S 125 और S 161 में AirWalk फीचर भी मिलेगा। वहीं MagicKey फीचर के जरिए Ather ऐप से स्कूटर का बूट खोला जा सकता है। Konarc Z 161 में यह फीचर AutoPop के साथ काम करता है, जिससे बूट अपने आप खुल सकता है।