नीता अंबानी इस्तेमाल करती हैं मगरमच्छ की खाल से बना हैंडबैग, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Entertainmernt News. नीता अंबानी बेहद खूबसूरत होने के साथ ही लग्जरी लाइफ जीने की भी आदी हैं। ऐसा नहीं है कि नीता अंबानी सामान्य जीवन से बिल्कुल हटकर रहना  चाहती है। आम लोगो से भी उनका खासा लगाव है। लेकिन वह अपने जीवनशैली में  ऐसे कई महंगे प्रोडक्ट का उपयोग करती है जिससे वो चर्चा में आ ही  जाती हैं। इन दिनों उनके एक हैंण्डबैग को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि नीता अंबानी के इस एक हैंडबैग की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।

इस बैग में और भी कई खसियत है- नीता अंबानी  के इस  हैण्डबैग में हीरा जड़ा हुआ है। ऐसे में आप अंदाजा लगा ही सकते है कि इसकी क्या कीमत होगी?

बताया जाता है कि उस हैंण्डबैग में 240 हीरे लगे हुए हैं। नीता अंबानी के इस बैग की कीमत 2 करोड से ज्यादा है। इस तरह के बैग देश के जाने माने लोगों के यहां ही इस्तेमाल किया जाता है। जानकारों की माने तो इस बैग की कीमत ज्यादा होने का कारण केवल हीरा नही है। इसके अलावा यह बैग खास चमडे़ से बनाया गया है।

बताया गया है कि नीता अंबानी के हाथों में दिखने वाला बैग हर्मीस हिमालय बिर्किन कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। बताया जाता है कि इस बैग को बनाने में मगरमच्छ के चमडे़ का उपयोग किया गया है। इन सभी खूबियों की वजह से इस बैग की कीमत आज बाजार में 2 करोड 60 लाख रूपये बताई जाती है।

About Post Author