जानिए क्यों शिवराज सिंह चौहान के मंत्री विकास यात्रा के दौरान खुजली से बन गए बन्दर…

मध्य प्रदेश-  आपने फिल्मो में तो देखा होगा की किसी नेता के ऊपर कुछ डाल दिया गया और वो अचानक से पूरे शरीर को खुजलाने लगा| तो ऐसा असल ज़िन्दगी में हुआ है|

जी हां!!! अपने सही सुना बात मध्य प्रदेश के अशोक नगर में विकास यात्रा निकाल रहे| शिवराज सिंह चौहान के मंत्री बृजेंद्र सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बीच रास्ते में ही नहाना पड़ गया और फिर कपड़े भी बदलने पड़े| रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा में शामिल बृजेंद्र  सिंह के शरीर पर किसी शरारती शख्स ने खुजली वाला पाउडर डाल दिया| इससे बृजेंद्र सिंह को इतनी खुजली होने लगी कि उन्हें वहीं गांव में ही फिर से नहाना पड़ गया|

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की ओर से विकास यात्रा निकाली जा रही है| इस यात्रा मंत्री और विधायक गांव-गांव में जाकर लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं| इसके अलावा, इसी यात्रा के दौरान शिलान्यास और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं| ऐसी ही विकास यात्रा में शामिल होने मुगावली के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेंद्र सिंह भी पहुंचे थे|

मुंगावली विधानसभा के देवर्छि गांव में पहुंची| विकास यात्रा के दौरान किसी ने बृजेंद्र सिंह के शरीर में खुजली करने वाली करेच की फली या पाउडर जैसा कुछ लगा दिया| इससे उनको भयंकर खुजली शुरू हो गई| पहले तो बृजेंद्र सिंह खुजली करते दिखे लेकिन जब इससे भी उन्हें राहत नहीं मिली तो उन्हें वहीं गांव में ही नहाकर कपड़े बदलने पड़े|

 

About Post Author