पुरानी पैंट की जेब से निकली किस्मत, शख्स को लगा 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट

Knews Desk- अमेरिका के न्यू जर्सी में एक शख्स की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे अपनी पुरानी पैंट की जेब में रखा एक भूला हुआ लॉटरी टिकट मिल गया। हैरानी की बात यह रही कि यह टिकट कुछ ही दिनों में एक्सपायर होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही शख्स करोड़पति बन गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस व्यक्ति ने पिछले साल मई में एक पेट्रोल स्टेशन से लॉटरी टिकट खरीदी थी। टिकट खरीदने के बाद वह उसे कहीं रखकर भूल गया। महीनों तक उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उसके पास जैकपॉट जीतने वाला टिकट मौजूद है। हाल ही में जब वह अपनी पुरानी पैंट देख रहा था, तब उसे जेब में रखा वही टिकट मिला। जांच करने पर पता चला कि टिकट पर निकले नंबर जैकपॉट से मैच कर रहे हैं। इस टिकट से उसे 5.9 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 57 करोड़ रुपये की रकम मिली।

शख्स ने बताया कि पहले तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। टिकट की वैधता खत्म होने में सिर्फ कुछ दिन बाकी थे। अगर वह टिकट समय पर नहीं मिलता, तो इतनी बड़ी रकम हाथ से निकल जाती। यह खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे किस्मत का सबसे बड़ा खेल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *