Ajab-Gajab: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, समंदर के बीच बसे इस शहर में रहते है सिर्फ 27 लोग

KNEWS DESK-  क्या आप किसी ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जहां पर रहने वाले लोगों की कुल जनसंख्या सिर्फ 27 हो? यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह पूरी तरह से सच है। बता दें कि ऐसा एक देश इंग्लैंड के पास स्थित है, जिसका नाम सीलैंड है। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। हालांकि, बाद में खाली कर दिया।

माइक्रो नेशन कहे जाने वाले सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा। हालांकि, 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मौत के बाद से इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। बता दें कि माइक्रो नेशन वे छोटे देश कहलाते हैं, जिन्हें इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली हुई होती है। सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) ही है। खंडहर हो चुके इस किले को सीलैंड के साथ-साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

सीलैंड की अपनी मुद्रा और टिकट

सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलने के बाद भी यहां की अपनी मुद्रा और स्टाम्प टिकट है। सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत कम है जिसकी वजह से इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है।

सोशल मीडिया के माध्यम से सीलैंड को मिली पहचान

बताया जाता है कि जब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस देश के बारे में जानकारी मिली, तो लोग यहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने खूब चंदा दिया। इससे यहां के लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इसके बाद यहां के लोगों की अजीवका चलने लगी।

माइक्रो नेशन के पास है हेलीपैड

अब यहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं जिसकी वजह से यहां लोगों की कमाई भी होने लगी है। इस माइक्रो नेशन के पास खुद का हेलीपैड भी है। गैरमान्यता प्राप्त देशों में सीलैंड भले ही सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यूरोपीय कंट्री वेटिकल सिटी, इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच बसा है जिसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वैयर किममी यानी आधा किलोमीटर से भी कम है। यहां पर पोप का राज है।

About Post Author