आगरा: शादी समारोह में रसगुल्ले कम पड़ने पर जमकर हुई लड़ाई, 6 लोग हुए घायल

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के आगरा में बीते सोमवार को एक शादी समारोह में रसगुल्ले कम होने के कारण जमकर लड़ाई हुई, जिसमें छह लोग घायल हुए| इस मामले के बारे में आगरा पुलिस ने खुद जानकारी दी है|

यह मामला आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है| पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है| शमसाबाद पुलिस स्टेशन के प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि घटना में छह लोग घायल हो गये और मामला दर्ज कर लिया गया है| जो लोग अस्पताल में हैं, वे खतरे से बाहर हैं|

उन्होंने कहा- रविवार को बृजभान कुशवाह के घर पर एक शादी समारोह था| समारोह पर एक व्यक्ति ने रसगुल्ले की कमी पर टिप्पणी कर दी| शर्मा ने कहा- इसी वजह से झगड़ा हुआ और भगवान देवी, योगेश, मनोज, कैलाश, धर्मेन्द्र, और पवन घायल हो गए| आपको बता दें, पिछले साल अक्टूबर में एत्मादपुर में एक शादी में मिठाई कम पड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई थी|

About Post Author