पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने शाहरुख खान को लेकर किए नेगेटिव कमेंट्स, बोला कुछ ऐसा…

KNEWS DESK-  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान को कौन नहीं जानता है| उनकी चर्चाएं तो हर देश हर शहर हर गांव- गली में होती है| बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख का नाम टॉप पर आता है| अपनी एक्टिंग और अच्छे स्वभाव के चलते हर किसी के दिल में राज करते हैं शाहरुख|सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फैन पेज हैं| यदि कोई भी एक्टर को कुछ गलत कह दे तो उनके फैंस उन लोगों को खूब खरी खोटी सुनाने लगते हैं| हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने शाहरुख को लेकर अपनी राय दी है|

महनूर ने पाकिस्तानी शो हद करदी में शाहरुख खान की एक्टिंग और लुक्स को लेकर बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान की बहुत अच्छी पर्सनालिटी है लेकिन अगर आप ब्यूटी पैरामीटर के हिसाब से देखेंगे कि कौन हैंडसम है तो वह इस पैरामीटर के अंदर नहीं आते हैं| उनकी पर्सनालिटी और औरा बहुत स्ट्रॉन्ग है जिसकी वजह से वह अच्छे लगते हैं लेकिन और भी कई खूबसूरत लोग हैं जिनका औरा नहीं है तो उन्हें कोई नोटिस नहीं करता है|

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आगे कहा- ये मेरा शाहरुख खान को लेकर ओपिनियन है तो उन्हें एक्टिंग नहीं आती है| वह एक अच्छे बिजनेसमैन हैं जिन्हें पता है कि खुद को मार्केट कैसे करना है| उनके फैंस और लोग मेरी बातों से सहमत नहीं होंगे और कोई बात नहीं| कई अच्छे एक्टर हैं जो उनकी तरह सक्सेसफुल नहीं हैं|

पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर के इस कमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है| लोग महनूर को काफी खरी-खोटी सूना रहे हैं|