Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया। शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन में लग चुके मतदाताओं को चुनाव नियमों के मुताबिक वोट डालने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 74.55 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग देर शाम तक मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी कर सकता है।

Knews Desk – बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं। दोपहर 4 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 43.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 74.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान की बात करें तो पटना में 36.19 प्रतिशत, तिरहुत में 42.15 प्रतिशत, दरभंगा में 42.00 प्रतिशत और कोशी में 52.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण सबसे आगे रहा, जहां 87.16 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा में 79.00 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत और पटना में 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान का निर्धारित समय शाम 4 बजे तक था। हालांकि, इस समय तक मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाताओं को नियमानुसार वोट डालने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद मतपेटियों को सील करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से देर शाम तक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *