अब तक मेट्रो में हुए इतने अटपटे किस्से

KNEWS DESK-  दिल्ली मेट्रो में हर दिन काफी लोग सफ़र करते हैं| किसी भी तरह के सफर के लिए लोग मेट्रो को चुनते हैं और इन दिनों तो वैसे भी दिल्ली मेट्रो की कोई न कोई बात सामने आती ही रहती है| कई वीडियो वहां के सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं| अब भारी भीड़ में लोगों को अश्लीलता जैसी हरकतों का सामना करना पड़ता है| इन वायरल वीडियो के चलते डीएमआरसी ने गाइडलाइन भी जारी की थी लेकिन फिर भी एसी वीडियो वायरल हो रही हैं| वैसे तो कुछ अच्छी वीडियो भी वायरल हुई हैं|

बांसुरी बजाता हुआ युवक 

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का बांसुरी बजाता है और दूसरा गिटार बजाता है| पहला युवक बहुत ही मधुर आवाज में बांसुरी बजा रहा था जिसे वहां बैठे लोग गौर से देख रहे थे| इस मेट्रो में भीड़ नहीं थी सभी यात्री अपनी सीट पर बैठकर ही इस युवक के बांसुरी की आवाज में मगन थे|

लेडिज सीट पर बैठा युवक

इस वीडियो में एक शख्स महिला के लिए आरक्षित सीट पर बठा है और जम्हाई ले रहा है| सोशल मीडिया पर इस शख्स को जमकर ट्रोल किया गया|

किस करते हुए कपल का वीडियो 

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन का एक वीडियो वायरल हुआ था| इस वीडियो में एक कफल एक दूसरे को किस कर रहे हैं| इस वीडियो में वहां पर और लोग भी मौजूद दिख रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा|

सरेआम किस कर रहा था कपल

इस वीडियो ने तो अश्लीलता की लिमिट क्रॉस कर दी| इस वीडियो में सरेआम कपल खड़ा होकर किस करते हुए दिख रहा है|

मेट्रो में बाल स्ट्रेट कर रही लड़की

इस वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो में अपने स्ट्रेटनर से अपने बाल स्ट्रेट कर रही है| वह लड़की मेट्रो के चार्जिंग प्वाइंट का यूज कर रही थी जिसके बाद उन्हें भी जमकर ट्रोल किया गया था|

दो महिलाओं से भिड़े कपल

वायरल इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो में दो महिलाएं एक कपल के साथ बहस करते नजर आ रही हैं| कपल की हरकतों से ये महिलाएं गुस्सा हो गई और फिर जमकर डांटा| इसके बाद उस लड़के ने धमकी भरे लहजे में दोनों महिलाओं से चिल्ला कर बात की|

दो शख्स में हुआ हाथापाई

दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दो शख्स के बीच जमकर हाथापाई हो रही है| यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन का बताया जा रहा है|

About Post Author