प्रदेश में मानसून आते ही वर्षा का दौर शुरू, मौसम विभाग ने दिया येलो अलर्ट

उत्तराखंड-  प्रदेश झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब मानसून का दौर शुरू हो चुका है। जिससे कई जिलों में वर्षा के होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं बीते दिन मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया था लेकिन प्रदेश में केवल मध्यम और हल्की बारिश ही हुई। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही आने वाले चार दिनों में मध्यम से भारी वर्षा भी प्रदेश के कई जिलों में देखी जा सकती है।

गर्मी से राहत, तापमान में आयी गिरावट

प्रदेश में इस बार मानसून अपने समय पर पहुंच गया। जिससे झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। प्रदेश में आगामी चार दिनों के मौसम पर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की, मध्यम वर्षा के वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बौछारों के साथ वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों जैसे पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, चमोली पर कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यल्लो अलर्ट भी जारी किया गया है।

About Post Author