तिरुपरंकुंद्रम मंदिर में दीप जलाने को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, 15 दिसंबर तक तय स्थान पर ही अनुमति

KNEWS DESK- तिरुपरंकुंद्रम मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीप जलाने को लेकर व्यवस्था जारी की है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक आम लोगों को केवल उचिपिल्लैयार मंदिर के पास निर्धारित स्थान पर दीप जलाने की अनुमति होगी।

प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालु निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक दीप जला सकेंगे। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

मंदिर प्रशासन ने लोगों से निर्धारित स्थान और तय समय के अनुसार ही दीप जलाने की अपील की है। यह व्यवस्था 15 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *