अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज, VVIP से लेकर आम मेहमानों तक सबको मिलेगा एक जैसा खाना

KNEWS DESK- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज 25 नवंबर को हो रही है। इस शादी की चर्चा देशभर में है। शादी में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है, जबकि 5 लाख मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि VVIP और आम मेहमानों को एक जैसा खाना परोसा जाएगा।

शादी के भोज में पुलाव, पूरी, दाल, रायता, तीन तरह की सब्जियां, पनीर की सब्जी, दाल मखनी, लिट्टी-चोखा, नान, तंदूरी रोटी, सलाद, पापड़ और अचार शामिल हैं। स्टार्टर में चाट, गोलगप्पे, आलू टिक्की, डोसा, इडली, चाउमीन, पिज्जा, पास्ता और बर्गर की व्यवस्था है। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, काजू कतली, राजभोग, मालपुआ और खाजा समेत कई विकल्प रखे गए हैं।

80 टन से ज्यादा रसगुल्ले तैयार

शादी के लिए अब तक 80 टन से ज्यादा रसगुल्ले तैयार किए जा चुके हैं। करीब 50 हजार लीटर दूध से रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। खाना तैयार करने के लिए 500 से ज्यादा कारीगर 300 चूल्हों पर काम करेंगे। VVIP मेहमानों के लिए करीब 10 बीघा जमीन में भव्य पंडाल बनाया गया है।

आम मेहमानों के लिए सात पंडाल

आम मेहमानों के लिए करीब 15 बीघा जमीन में भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां सात अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं और 30 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे। लदमा गांव के प्रवेश पर अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह की स्मृति में भव्य द्वार बनाया गया है।

गांव की सड़क सकरी होने के कारण जाम से बचने के लिए सभी वाहनों को गांव के बाहर ही रोका जा रहा है। द्वार के पास बैरिकेडिंग की गई है, जहां विधायक के समर्थक भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *