ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला दरोगा का शव अंदर पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
Knews Desk – पुलिस के मुताबिक, जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि का शव बाथरूम के अंदर मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद पुलिसकर्मियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां महिला दरोगा का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
2023 बैच की थीं महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि
मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है। वह 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं। उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में थी।
थाने के अंदर महिला पुलिसकर्मी का शव मिलने की घटना से पुलिसकर्मियों में शोक और हैरानी का माहौल है।
डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
पुलिस ने महिला सब इंस्पेक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह सामने आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम समेत आगे की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी।