बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 10 नवंबर को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज किया। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज लंबे समय से अटकी हुई थी। अब दिसंबर में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर सामने आने के बाद डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने सलमान खान के नाम एक खास पोस्ट किया है।
Knews Desk – सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली भी एक साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है। फैंस को उस फिल्म का भी इंतजार है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर वामशी का वह पोस्ट चर्चा में है, जो उन्होंने सलमान खान के नाम लिखा है। उन्होंने कहा कि सलमान ने ‘मातृभूमि’ के लिए काफी तनाव झेला है और कुर्बानियां दी हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलमान खान के ट्रेलर वाले पोस्ट को री-शेयर करते हुए वामशी पेडिपल्ली ने लिखा, “‘मातृभूमि’… इंतजार खत्म हुआ। सलमान खान सर, मुझे पता है कि आपने इस फिल्म के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं और कितना तनाव झेला है। आपकी ताकत और लगन साफ झलकती है। आपको ढेर सारा प्यार, सुकून और सफलता मिले, जिसके आप सच में हकदार हैं सर।”
वामशी पेडिपल्ली ने आगे अपूर्व लाखिया, चित्रांगदा सिंह और पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। बहरहाल, ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
‘मातृभूमि’ की रिलीज के करीब 3 महीने बाद वह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिस पर सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली एक साथ काम कर रहे हैं। अभी इस फिल्म के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसका टेंटेटिव टाइटल SVC63 है, हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ होगा।
ईद 2027 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं। अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, रोनित रॉय और राहुल देव जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।