KNEWS DESK- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर CRPF के जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में CRPF के 3 जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
CRPF के मुताबिक, कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल हुए तीनों जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। CRPF जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया।
हमले के बाद इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। क्विक रिएक्शन टीमों को भी मौके पर रवाना किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।