KGF, सालार और कांतारा से लेकर महावतार नरसिम्हा तक, होम्बले फिल्म्स ने हमेशा लीक से हटकर कहानियों को पर्दे पर उतारा है और इंडियन सिनेमा को एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं।
knews desk – होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, ने बीते कुछ सालों में बिना रुके ऐसी कुछ कहानियां दर्शकों को फिल्मों के जरिए सुनाई है, जिसके उसने कहानियों को पेश करने की पुरानी धारणाओं को चुनौती दी हैं। इस तरह से बैनर तले बनी फिल्में फिल्ममेकिंग के दायरे को हर गुजरते वक्त के साथ बड़ा कर रही हैं। बैनर ने हमेशा दर्शकों के सामने बेहद अनोखे कंटेंट पेश किए हैं और इसके पीछे का मकसद केवल इंडियन सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की सोच है। इस बैनर ने हमेशा से अच्छी कहानियों को न सिर्फ अपना समर्थन दिया है बल्कि दर्शकों को ऐसा सिनेमाई अनुभव हर बार दिया है, जिसे देश और दुनिया में मौजूद हर फिल्म लवर द्वारा बेहद सराहा जाता है।

महावतार नरसिम्हा के जरिए भारत की सबसे बड़ी एनिमेशन फिल्म लाने से लेकर कांतारा के जरिए ‘भूता कोला’ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय लोक-कथाओं को मेनस्ट्रीम दर्शकों के सामने पेश करने तक, होम्बले फिल्म्स ने हमेशा संस्कृति की जड़ों से जुड़ी कहानियों को पहचाना है, और उन्हें उनकी असली पहचान और अनोखी सोच के साथ एक लार्जर देन लाइफ सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के रूप में आकार दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने भारत की कुछ सबसे बड़ी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं, जैसे KGF फ्रेंचाइजी, सालार: पार्ट 1 सीज़फायर और कांतारा फ्रेंचाइजी। इस तरह से फ्रेंचाइजी ने इंडियन सिनेमा के सभी मार्केट्स में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
होम्बले फिल्म्स को जो बात अलग बनाती है वह यह है कि वह हमेशा पुराने तरीकों से अलग हटकर हमेशा अपने नजरिए पर विश्वास करते हैं और अपनी सोच को अहमियत देते हैं। बात करें भारतीय संस्कृति से जुड़ी फिल्मों को लाने की, कहानियों को नए अंदाज में कहने की या फिर फिल्म को ग्रैंड लेवल पर बनाने की, इस तरह से प्रोडक्शन हाउस ने एक स्टैंडर्ड सेट किया है और इसके जरिए इसने इंडियन सिनेमा के विकास में भी अपना एक बड़ा योगदान दिया है। बैनर का अब तक का सफर उनकी बड़ी सोच को दर्शाता है, जिसमें भारतीय कहानियों को ग्लोबल ऑडियंस तक लेकर जाने और ऐसे सिनेमाई अनुभव तैयार करने की है, जो भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे हों।
https://www.instagram.com/p/DfhlL9SR6xp/?vrfl=MW50dGZ2bWZqNDJmdA==
अपनी शानदार फिल्मों और बड़े स्तर की कहानियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए होम्बले फिल्म्स आज दोपहर 2:34 बजे अपने अगले प्रोजेक्ट का टाइटल टीजर जारी करने जा रही है। इस प्रोडक्शन हाउस ने हमेशा अपनी फिल्मों और अलग अंदाज से दर्शकों को चौंकाया है। ऐसे में इस नई फिल्म की घोषणा को लेकर भी सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है और सभी को इसके अगले बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार है।