अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए रामनगरी को पारंपरिक दीपों के साथ आधुनिक रोशनी से सजाया गया। राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं धर्मपथ पर डिजिटल स्तंभों के जरिए रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया।
Knews Desk- अयोध्या के रामकथा पार्क में दीपोत्सव के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माला पहनाई, जबकि उपराष्ट्रपति ने तिलक किया। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। इसके बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने रथ खींचा।
दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को पारंपरिक दीपों के साथ आधुनिक रोशनी से सजाया गया। राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का काम शुरू किया गया। वहीं धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभों के जरिए रामायण के प्रसंग दिखाए गए।
नेशनल हाईवे से प्रवेश द्वार तक दोनों ओर 12-12 फीट ऊंचे डिजिटल स्तंभ लगाए गए। इन स्तंभों को डिजिटल लाइट शो का हिस्सा बनाया गया, जिसके जरिए रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया
दीपों की रोशनी और आधुनिक लेजर एवं डिजिटल लाइट शो के संगम ने अयोध्या को भव्य और आकर्षक रूप दिया। दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में पारंपरिक आस्था और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला।