सचिन तेंदुलकर ने खोला कप्तानी का राज, बताया कौन हैं उनके पसंदीदा भारतीय कप्तान

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी से जुड़े अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात थी, लेकिन उस दौरान उन्हें पूरी टीम खुद से चुनने की आजादी नहीं मिली। इसके साथ ही तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों के नाम भी बताए हैं।

Knews Desk- सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला और टीम इंडिया की कप्तानी भी की। हालांकि, कप्तान के तौर पर उनका कार्यकाल ज्यादा सफल नहीं रहा, लेकिन बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी याद किए जाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि भारत की अगुवाई करना उनके लिए गर्व की बात थी। उन्होंने बताया कि कप्तानी के दौरान उन्हें पूरी टीम खुद से चुनने की आजादी कभी नहीं मिली। तेंदुलकर ने कहा कि 1990 के दशक की तुलना में आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कहीं ज्यादा पेशेवर है। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय भारतीय क्रिकेट एक खराब दौर से गुजर रहा था।

इसी दौरान सचिन तेंदुलकर से उनके पसंदीदा भारतीय कप्तानों के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। तेंदुलकर ने कहा कि उनके पसंदीदा कप्तानों की सूची में सौरव गांगुली और एमएस धोनी सबसे ऊपर हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट के कई दौर देखे हैं। ऐसे में उनके इस बयान से उनकी कप्तानी के समय की परिस्थितियों और उस दौर की टीम चयन प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *