शाहरुख खान के बर्थडे पर होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Shah Rukh Khan King Movie: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आधी रात को सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर हलचल बढ़ा दी है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर, फर्स्ट लुक या कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

Knews Desk – बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म की शूटिंग और बाकी काम तेजी से चल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान और करीना कपूर फिल्म के एक खास गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद पूरी टीम एक और बड़े म्यूजिक ट्रैक पर काम करने वाली है। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया, जिसमें शाहरुख खान का बेहद डार्क, खूंखार और अलग अंदाज देखने को मिला। पोस्टर ने फैंस के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी थी।

अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने ‘It’s’ और दूसरे में ‘Its Time For The World’ लिखा। इन पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस खास मौके पर फिल्म का टीजर, फर्स्ट लुक या कोई अन्य बड़ा अपडेट जारी किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ आनंद के इन पोस्ट के पीछे क्या योजना है।

2 नवंबर को मिलेगा फैंस को सरप्राइज?

शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ फैंस को उम्मीद है कि इस बार ‘किंग’ का टीजर या कोई खास झलक देखने को मिलेगी। वहीं, ऐसी चर्चाएं भी रही हैं कि जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट जारी नहीं किया जाएगा।

फिलहाल सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने इन अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि, जब तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक किसी भी तरह के सरप्राइज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’?

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और राघव जुयाल भी शामिल हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब सिद्धार्थ आनंद के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *