दिवाली 2026 से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत करीब 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 18,680 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
Knews Desk– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त जारी होने से देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद मिली है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपये भेजे गए हैं। हालांकि, इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है। किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनकर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक करके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।
योजना की लाभार्थी सूची में नाम चेक करने के लिए पोर्टल पर ‘Beneficiary List’ विकल्प चुनें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करके सूची में अपना नाम देखा जा सकता है।