सलमान खान मुंबई में शिवसेना नेता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत की सगाई में शामिल हुए। शनाया की सगाई भाविक मर्चेंट के साथ हुई। इस समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और MNS प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए।
Knews Desk – बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जिस महफिल में भी पहुंचते हैं, वहां अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में सलमान खान मुंबई में शिवसेना नेता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत की सगाई में शामिल हुए। शनाया की सगाई भाविक मर्चेंट के साथ हुई। इस खास मौके पर सलमान ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ा दी।
शनाया और भाविक की सगाई का कार्यक्रम मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित उनके घर ‘शांति बंगले’ में आयोजित किया गया। यह समारोह इंटीमेट रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।
सलमान खान भी इस जश्न का हिस्सा बने। समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सलमान खान कपल को सगाई की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत भी किया। सलमान के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DemkpgyoaIo/
समारोह में सलमान खान ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए। उनके लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पार्टी से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं, जिनमें फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
इस समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए। दोनों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और उनकी खुशियों में शरीक हुए।
शनाया मुनोत एक एंटरप्रेन्योर हैं, जबकि उनके मंगेतर भाविक मर्चेंट ‘स्वानकॉर्प’ (Swan Corp) की टेक्नोलॉजी कंपनी ‘स्वानसैट’ (SwanSAT) के फाउंडर हैं। सगाई के बाद कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।