पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

Knews Desk– पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में दो अन्य युवकों के भी घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह मानसा में परविंदर सिंह झोटा पर फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। फायरिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *